हार्ड सर्फ़ेसेज़
आपकी दुनिया की टिकाऊ सुंदरता।
किसी हार्ड सर्फ़ेस फ़्लोरिंग वाले कमरे में चहलक़दमी करने की अनुभूति किसी हद तक असाधारण होती है। कठोर काष्ठ के क्लासकीय लालित्य से लेकर… लेमिनेट के लोचदार आकर्षक रूप और टाइल की शीतल विविधता तक हमारी कठोर सतहें आपको स्टाइलिस और संवेदनशील होने की स्वतंत्रता प्रदान करती हैं। कठोर सतहों के हमारे अनेक संग्रहों के साथ आपको सामग्रियों, प्रतिमानों और रंगों का प्रचुर चुनाव मिलेगा। इसका आशय यह कि आप अपनी फ़्लोरिंग के साथ सचमुच सर्जनात्मक हो सकते हैं। आप किस तरह का आप किस तरह के सौंदर्यंबोध का सृजन करेंगे? अपने कमरे के लिए मनोदशा कैसे तय करेंगे?
हम सुनिश्चित करते हैं कि आपकी हार्ड सर्फ़ेस फ़्लोरिंग धरती के लिए भी सहज हो। हम लगातार घटाने, पुनः उपयोग करने और पुनर्चक्रित करने के नवोन्मेषी तरीक़े तलाशते रहते हैं। उदाहरण के लिए हम Mohawk Reclaimed Hardwood Flooring बनाने के लिए 600 साल तक पुरानी इमारतों से लकड़ियां निकालते हैं। हम अपने लैमिनेट उत्पाद 74% पूर्व उपभोक्ता पुनर्चक्रित सामग्रियों से तैयार करते हैं। और हमारे तीन सिरामिक टाइल निर्माता संयंत्रों ने अपने संसाधन अपशिष्ट जल को घटा कर शून्य पर पहुंचा दिया है।