इतिहास
Mohawk के नवोन्मेषों के 133 साल।
यह सब 1878 में प्रारंभ हुआ जब चार Shuttleworth बंधु यूके से 14 पुराने लूमों का एक लदान न्यूयार्क ले आए थे। इन साधारण शुरुआतों से ही हमारे कालीनों की मांग लगातार बढ़ती गई। इतने वर्षों में हुए अनगिनत नवोन्मेषों के साथ Mohawk ने फ़र्श उद्योग को वह शक्ल देने में मदद की, आज हम उसे जिस शक्ल में देख रहे हैं। हमारे उत्पादों ने असंख्य जगहों में जान फूंकी है... घरों और स्कूलों से लेकर होटलों, कार्यालयों, अस्पतालों और बहुत कुछ में। आज के फ़र्श की कहानी से Mohawk बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है।
आज हम उद्योग के अगुवा और दुनिया के अगुवा हैं। कंपनी को आगे बढ़ाने में समर्पित कर्मचारियों के 133 साल के नवोन्मेष, निष्ठा और कठोर परिश्रम के साथ Mohawk धरती की सफलतम फर्श निर्माता कंपनियों में से एक बन नई है। 1990 और 2000 के दशक में Mohawk ने कई साल आक्रामक प्रगति की और दुनिया की सबसे बड़ी फ़र्श निर्माता कंपनी बन गई है।