Mohawk के बारे में
हम आपके पास लाते हैं दुनिया।
आपसे Mohawk से अधिक फ़्लोरिंग समाधान की पेशकश कोई नहीं करता। बात सिर्फ़ इतनी नहीं है कि हम धरती के सबसे बड़े फ़्लोरिंग प्रदाता हैं बल्कि बात यह है कि हम अपना उद्योग सतत नवोन्मेष से चलाते हैं। हम लगातार नए समाधान विकसित कर रहे हैं और लोग जिस तरह से अपने परिवेश को जीते और अनुभव करते हैं उस तरीक़े में सुधार लाने के लिए नए प्रद्योगिकियों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। हम जो कुछ भी करते हैं उस सब में नवोन्मेष पर ज़ोर देते हैं: उत्पादन, वहनीयता, ग्राहक सेवा, खुदराबिक्री, व्यापार, वितरण, विपणन और बहुत कुछ।
हम दुनिया के स्थानीय अगुवा भी बन रहे हैं। हम स्थानीय आवश्यकताओं पर अधिक निकटता से ध्यान केंद्रित करके अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को बढा रहे हैं। हम डिज़ाइन से उत्पादन, और वितरण तंत्र तक हर क्षेत्र में स्थानीय संबंध बना रहे हैं। यह हमें ऐसे समाधान उपल्बध करने में सक्षम बनाता है जो स्थानीय स्टाइल को अपनाते और स्थानीय आवश्यकताएं पूरी करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से अपने तरीके से काम करने की अपेक्षा करने के बजाय हम उनके तरीके से काम करके प्रगति करते हैं। यही कारण हैं कि हमारे दूसरे देशों में काम करने वाले हमारे प्रतिनिधियों के पास फ़ैसले लेने और जगह पर समस्याएं हल करने का अधिकार होता है। दुनिया के पास पेश करने के लिए जो सबसे अच्छी चीज़ होती है, बेहतरीन फ़्लोरिंग के वैश्विक अगुआ के रूप में हम वही प्रदान करते हैं। लेकिन उसे इस तरह से करते हैं कि वह आपकी दुनिया में सबसे कारगर होता है।